मकर राशि
( भो,जा,जी,खी,खू,खा,खो,गा,गी )
पारिवारिक जीवन
दाम्पत्य जीवन इस् वर्ष मध्यम रहेगा , ग़लतफ़हमी व अविश्वास से बचे , वाणी पर नियंत्रण बेहद आवश्यक है , शंका कुशंका को वेवाहिक जीवन के मध्य न आने दे , अगर विवाद ज़्यादा हो तो घर के बड़ों या सलाहकार से अवश्य सलाह ले।
ससुराल पक्ष से सामंजस्य बना कर रहे।
सामाजिक स्थिति उत्तम रहेगी , पद व मान सम्मान प्राप्त होगा।
भाई बहनो से सम्बंध सामान्य रहेंगे।
कार्य व्यवसाय
कार्य क्षेत्र मैं अतिरिक्त कार्य भर मिलेगा , जिस से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी, सरकारी नोकरी मैं कार्यरत जातकों के के लिए कुछ परेशनिया रहेगी , तबादला सम्भव है।
व्यापारी वर्ग को निवेश के अनुरूप लाभ नहीं होगा , व्यापार विस्तार के लिए ऋण न ले , अन्यथा क़र्ज़ का बोझ बढ़ जाएगा
महिला वर्ग को काम के अनुरूप फल प्राप्त नहीं हो पाएगा , जिस से मानसिक तनाव मैं व्रद्धि होगी।
संतान पक्ष
संतान पक्ष के लिए विशेष फलदायी रहेगा यह वर्ष , वर्ष मध्य मैं संतान प्राप्ति हो सकती है
अभ्यास रत सन्तानो से ख़ुशी व सफलता के समाचार मिलेंगे ।
विधार्थी वर्ग
विधार्थी वर्ग के लिए उत्तम रहेगा यह वर्ष , व्यावसायिक परीक्षाओं मैं रत विधार्थियो को सफलता प्राप्त होगी , मेहनत के अनुरूप शुभ फल प्राप्त होंगे।
वाणिज्य संकाय के विधार्थियो के लिए बेहद उत्तम है यह वर्ष।
धन सम्पत्ति
स्थायी सम्पत्ति मैं व्रद्धि हो सकती है , ज़मीन ख़रीदने का योग वर्ष मध्य मैं बन सकता है , इसी समय कोई नया वाहन भी ले सकते है , भागीदारी मैं कोई भी चीज़ या व्यापार नुक़सान देह हो सकती है।
सोना चाँदी मैं निवेश फ़ायदेमंद साबित होगा।
मकान का नवीनीकरण हो सकता है ।
आय से अधिक व्यय हो सकता है , अतः सामंजस्य बना कर चले।
स्वास्थ
स्वास्थ की द्रस्टी से उत्तम रहेगा यह वर्ष , मार्च अप्रेल के आस पास अधिक सावधानी की ज़रूरत है , कोई सर्जरी सम्भव है , जोड़ो और घुटनो सम्बंधित समस्या रहेगी।
पुराना रोग इस वर्ष समाप्त हो जाएगा।
महिलाओं मैं स्त्री रोग व पेट सम्बंधी रोगों की सम्भावना रहेगी।
राशि मंत्र : ओम् श्म शानिस्चेराय नमः
अनुकूल देवता : शनि महाराज
अनुकूल व्यवसाय : प्रिंटिंग , स्टेशनरी
अनुकूल रत्न : पन्ना , हीरा
अनुकूल ग्रह : शुक्र , बुध , राहु
शुभ रंग : भूरा
शुभ अंक : 4,5,6
शुभ वार : बुध , शुक्र , शनि
शुभ दिशा : पूर्व
मित्र राशि : मिथुन , कुम्भ
शत्रु राशि : व्रषभ , तुला
शुभ तारीख़
जनवरी 1,3,6,19,20,25,26,30
फ़रवरी 4,5,12,13,17,24,27
मार्च. 3,7,11,1519,20,25,27
अप्रेल. 2,6,8,1214,17,21,30
मई. 1,2,3,10,1820,25,31
जून. 5,6,10,1419,24,28,29
जुलाई. 7,9,11,17,20,22,25,30
अगस्त. 3,5,7,1015,19,26,28
सितम्बर. 2,3,6,11,16,27,28,29
अक्टूबर. 5,7,10,12,15,20,25,26
नवम्बर. 6,8,12,15,21,23 ,27
दिसम्बर. 8,10,15,1925,30,31
ज्योतिषाचार्य
उषा जैन भटनागर
www.astroyogi.com
www.ushaastroworld.com
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है।
No comments:
Post a comment