कर्क राशि
( ही,हू,हे,हो,डा,डी,ड़ू,डे,डो )
कार्य व्यवसाय
नौकरी पेशा वर्ग के किए यह वर्ष उत्तम रहेगा , स्थान्तरण के प्रयासों मैं सफलता मिलेगी, लेकिन सरकारी नौकरी मैं कार्यरत जातकों की सावधानी की ज़रूरत है। विशेष कर पुलिस , न्याय वयस्था मैं कार्यरत कर्मचारियों को। किसी प्रकार का अपयश मिल सकता है, स्वयं कोई क़ानूनी प्रक्रिया मैं फँस सकते है।
व्यवसाय मैं प्रगति कारक समय रहेगा, पर हर कार्य धीरे धीरे आगे बढ़ेगा, कही भी बढ़ा निवेश करने से पहले जाँच पड़ताल कर ले।
पारिवारिक जीवन
वेवाहिक जीवन मैं अन बन रहेगी , किसी भी विवाद को बहुत अधिक न बढ़ाये। विवाह के इच्छुक जातकों के विवाह की सम्भावना रहेगी। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सामान्य सम्बंध रहेंगे, वर्ष के उत्तरार्ध मैं पिता के स्वास्थ का ध्यान रखे।
संतान पक्ष
संतान पक्ष की प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। जो संतान प्राप्ति की आशा मैं है उन्हें इस वर्ष ख़ुश खबरी मिल सकती है। विवाह योग्य संतान का विवाह हो सकता है, संतान के साथ देश विदेश मैं यात्रा हो सकती है।
विधार्थी वर्ग
विधार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा, उच्च अभ्यास के लिए परिवार से दूर जाना पड़ेगा। आत्म विश्वास बढ़ा रहेगा। हर क्षेत्र मैं सफलता प्राप्त होगी।
धन सम्पत्ति
ज़मीन जायदाद मैं वृद्धि होगी, ज़मीन सम्बंधी कोई विवाद है तो इस वर्ष उसका निराकरण होगा , यह वर्ष सम्पत्ति मैं व्रद्धि करने के लिए उत्तम है, प्रयत्नो के बाद स्वयं का आवास बन सकता है। सभी काग़ज़ात की सार संभाल रखे , किसी ग़लत हाथ मैं न पड़ जाए।
स्वास्थ
स्वास्थ सम्बंधी समस्याए हो सकती है , पूरे वर्ष सावधानी ज़रूरी है, स्वयं की लापरवाही बीमारियों को आमंत्रण देगी। अगर कोई पुराना रोग है तो वह ख़त्म हो सकता है। खानपान मैं सावधानी रखे , पानीजनित रोगों की सम्भावना रहेगी।
आर्थिक स्थिति
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी , चल अचल सम्पत्ति मैं व्रद्धि होगी।नया मकान ले सकते है , नए वाहन के योग वर्षांत मैं है।
कही बड़ा निवेश कर सकते है जो बेहद फ़ायदेमंद साबित होगा ।
राशि मंत्र : ॐ वितेश्वराय नमः
अनुकूल देवता : भगवान शिव
अनुकूल व्यवसाय : फ़िल्म , मीडिया , कपड़ा व्यवसाय
अनुकूल ग्रह : शुक्र
शुभ रंग : सफ़ेद
शुभ अंक : 1,3,6
शुभ वार : सोम वार
शुभ दिशा : उत्तर , पूर्व
मित्र राशि : व्रस्चिक
शत्रु राशि : कुम्भ , मिथुन
शुभ तारीख़
जनवरी 5,7,9,12,16,21,26
फ़रवरी. 7,9,12,16,21,26
मार्च. 9,11,15,21,27,28,30
अप्रेल. 11,13,18,21,25,27,29
मई. 13,15,21,22,26
जून. 15,17,24,26,28,30
जुलाई. 17,19,27,28
अगस्त. 18,21,24,27,30
सितम्बर. 20,26,27,29,30
अक्टूबर. 22,24,26,28,30
नवम्बर. 1,2,3,11,15,17,21
दिसम्बर. 3,5,6,9,12,15,19
ज्योतिषाचार्य
उषा जैन भटनागर
www.ushaastroworld.com
www.astroyogi.com
उपरोक्त राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है।
No comments:
Post a comment